भारत का इतिहास महमूद गजनवी के पुत्र मोहम्मद गोरी पर संक्षिप्त टिप्पणी
👉 महमूद गजनवी के दो पुत्र ( मसूद और मुहम्मद) थे।👉 महमूद गजनवी की सेना मे संवेदराय एवं तिलक सेना के उच्च पदों पर थे।
👉सोमनाथ आक्रमण के समय महमूद गजनवी ने लगभग 50,000 हिन्दुओं का कत्ल किया था।
👉महमूद गजनवी ने अपने को इस्लाम का यश बढ़ाने वाला 'बुत शिकन' अर्थात् 'मूर्तिभंजक' के तौर पर पेश किया।
मुहम्मद गोरी
👉भारत में तुर्क राज्य की स्थापना मुहम्मद गोरी ने की।
👉 मुहम्मद गोरी का पुरा नाम शिहाबुद्दीन उर्फ मुईजुद्दीन मुहम्मद गोरी था।
👉भारत में मुहम्मद गोरी की प्रथम पराजय गुजरात के चालुक्य शासक मूलराज द्वितीय से हुई थी।
👉 मूलराज द्वितीय ने मुहम्मद गोरी को आबू पर्वत के समीप ( 1178 ई. में) पराजित किया था।
भारत पर मुहम्मद गोरी के आक्रमण
👉 1175 ई. - मुहम्मद गोरी ने सबसे पहले मुल्तान पर आक्रमण किया
👉1178 ई. - मुहम्मद गोरी ने गुजरात पर आक्रमण किया, परंतु भीम द्वितीय ने अपनी योग्य और साहसी विधवा मां नायिका देवी के नेतृत्व में आबू पहाड़ के निकट मुहम्मद गोरी का मुकाबला किया और उसको परास्त कर दिया।
यह भारत में मुहम्मद गोरी की पहली बड़ी पराजय थी।
1179 ई.
👉 मुहम्मद गोरी ने पेशावर को जीत लिया।
👉 1185 ई. - मुहम्मद गोरी ने स्यालकोट को जीता और वापस चला गया।
👉1186 ई. मुहम्मद गोरी ने पुनःलाहौर पर आक्रमण किया।
👉 1191 ई. - भटिण्डा के निकट तराईन का प्रथम युद्ध हुआ।
👉 इस युद्ध में मुहम्मद गोरी की पराजय हुई |
👉 1192 ई. तराईन का द्वितीय युद्ध हुआ जिसमें मुहम्मद गोरी की सजगता और श्रेष्ठ युद्ध प्रणाली के कारण मुसलमानों की जीत हुई ।
👉 गोविन्द राय इस युद्ध में मारा गया।
👉 1193 - ई. दिल्ली भारत में गोरी के राज्य की राजधानी बन गई।
👉 1194 ई.- चन्दावर का युद्ध 1194 ई. में जयचन्द एवं मुहम्मद गोरी के बीच हुआ जिसमें जयचन्द की हार हुई, परिणामस्वरूप अजमेर पर मुसलमानों का प्रत्यक्ष आधिपत्य स्थापित हो गया।
👉 1195-96 ई . मुहम्मद गोरी पुनः भारत आया। इस बार उसने बयाना को जीता और ग्वालियर पर आक्रमण किया।
👉1196 ई. - अजमेर के संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थान पर 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' नामक एक अन्य विख्यात मस्जिद को बनवाना आरंभ किया गया, जो 1200 ईस्वी में पूर्ण हुई।
👉 1205 ई. - मुहम्मद गोरी पुनः भारत आया। झेलम और चेनाब नदी के बीच उसका खोखरों से मुकाबला हुआ।
👉 15 मार्च, 1206 ई. - गजनी वापस जाते समय मार्ग में सिन्ध नदी के तट पर दमयक नामक स्थान पर शाम की नमाज पढ़ते समय मुहम्मद गोरी पर खोखर जाति के युवक के नेतृत्व में कुछ व्यक्तियों ने अचानक आक्रमण करके उसका कत्ल कर दिया तथा उसके शव को गजनी में
दफनाया गया।
👉 मुहम्मद गोरी ने अपने विजित प्रदेशों की जिम्मेदारी कुतुबुद्दीन ऐबक को सौंपी।
No comments:
Post a Comment